लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, महिला और 16 साल के लड़के की मौत

शहर के चौड़ा रास्ता इलाके में स्थित ताड़केश्वर मंदिर परिसर में बने एक मकान में सोमवार सुबह सिलेंडर फट गया। हादसे में मंदिर के महंत की पत्नी और एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई। मृतक लड़का मंदिर परिसर में अपने चाचा के साथ किराए पर रहता था। हादसे में उसका चाचा झुलस गया। धमाके से मकान का एक हिस्सा गिर गया।


हादसा मकान की दूसरी मंजिल पर हुआ। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में बने मकान की दूसरी मंजिल पर अभिषेक (16) पुत्र महेंद्र और उसके चाचा राजेश (42) किराए पर रहते थे। पहली मंजिल पर मंदिर के महंत गोविंद व्यास का निवास है जहां वे अपनी पत्नी 42 वर्षीय मंजू के साथ रहते हैं। सुबह गैस की बदबू आने पर महंत ने अभिषेक को इस बारे में बोला और तभी जोर के धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही मकान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के समय कमरे में मौजूद मंजू के ऊपर मलबा गिर गया और वे उसमें दब गईं। अभिषेक भी मलबे में दब गया। घर में राजेश भी मौजूद था जो बुरी तरह झुलस गया।


कुछ दिनों से लीक कर रहा था सिलेंडर


जानकारी के अनुसार, अभिषेक का दो दिन से सिलेंडर लीक कर रहा था। इसको लेकर गोविंद ने अभिषेक व राजेश को कहा भी था। सुबह गैस की बदबू आने पर भी उन्होंने राजेश को कहा और तभी हादसा हो गया। माना जा रहा है कि सिलेंडर लीकेज चेक करने के लिए राजेश ने लाइट का स्विच ऑन किया होगा तभी लीक कर रहे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और धमाका हो गया।


Popular posts
स्कूल में पोषाहार बनाते वक्त फटा कुकर, गर्म पानी से झुलसी कुक की बेटी
टॉप कॉलेजेस में अब सिर्फ नीट स्कोर प्रवेश का आधार नहीं, यूनिवर्सिटीज की पात्रता भी जरूरी
Image
इटली के पर्यटक की 2 रिपोर्ट; स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना से पीड़ित हो सकता है, एसीएस बोले- संदिग्ध है, पुष्टि आज होगी
Image
कांग्रेस शासित 3 राज्यों में डीजीपी पर विवाद: मध्य प्रदेश में सरकार खुद हटाना चाहती है, राजस्थान-पंजाब में मामला कोर्ट में
पाक ने अंतरराष्ट्रीय संधि तोड़ी: टिड्डियों की ब्रीडिंग और मूवमेंट की जानकारी नहीं दी, टिड्‌डी चेतावनी संगठन ने भी सक्रियता नहीं दिखाई
Image